फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में कोरोना :  323 और संक्रमित मिले, समाज कल्याण अधिकारी की मौत

Sat, 08 May 2021 09:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

- 2439 मरीजों की आई जांच रिपोर्ट,  2116 नेगेटिव आए
- अधिकारी को कोरोना होने के बाद लीवर में बढ़ गई थी समस्या
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यूं तो रोज कोरोना कहर बरपा रहा है, बिजनौर जनपद में शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी बद्रीविशाल की कोरोना के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। जांच में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। नगर के ही एक चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था। वहीं, शनिवार को जिले में कुल 323 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जनपद बिजनौर में कार्यरत जिला समाज कल्याण अधिकारी बद्रीविशाल की कोरोना संक्रमित होने के कारण मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के साथ ही उनके लीवर में समस्या चल रही थी। वे पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती थे।

शनिवार को उनका लीवर फेल होने के कारण मौत हो गई। जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 864 पर पहुंच गया है। ठीक होने वाले लोगों की स्थिति पर नजर डालें तो 9916 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 81 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अभी 3513 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस की संख्या 1867 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें