फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई पर दिखा कोरोना असर, इस सत्र में 95 दिन खुले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना महामारी का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। एक बार फिर सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस सत्र में अभी तक कुल 95 दिन ही स्कूल खुले हैं। जिसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग का दावा है कि अब ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

नया सत्र अप्रैल से शुरू हो जाता है। मगर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद एक सितंबर से स्कूल खुल गए थे। जिसके बाद चार जनवरी तक ही छात्र स्कूल आए। इसके बाद स्कूलों की शीतकालीन छुट्टी हो गई। अब कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने आगामी 30 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 95 दिन ही स्कूल खुले हैं। जबकि एक सत्र में विद्यार्थियों की कक्षाएं 220 दिन चलनी चाहिए थी। इस सत्र में अब तक करीब 130 दिन स्कूल बंद रहे। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों को इतना समझ नहीं आ पाता है, जितना ऑफलाइन कक्षाओं में समझ में आता है।
बीएसए जय करन यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षकों द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। हालांकि अगला आदेश आने तक जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इसके साथ ही बताया कि अभी तक परीक्षा कराने को लेकर विभाग की तरफ से कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें