फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ लेते कर्मी

विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका में मतदाता दिवस पर कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाते ईओ सुभाष कुमार। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। सरकारी और गैैर सरकारी संस्थानों पर मतदान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने मतदान की महत्ता को बताते हुए अपनी वोट डालने और अन्य मतदाताओं से भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने पालिका के स्टाफ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस मौके पर सुनील कुमार , पुष्पेंद्र सक्सेना , विकास गुप्ता, पवन कुमार, अमित गुप्ता, नुसरत अली, विशाखा, मो. राशिद, मो. अशरफ आदि रहे।
धामपुर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या बबीता गुप्ता ने कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखकर शपथ ग्रहण कराई। जिसमें अंशु छाबड़ा, शालिनी शर्मा, चारु निबोरिया, पारूल निबोरिया, कुसुम शर्मा, रजनी वर्मा, हिमांशु कुमार पंकज कुमार, सचिन राजपूत, मोहित कुमार रहे। छात्रा रहनुमा, भूमिका, मंतशा, योग्यता, शालू, दिव्या, निशा ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट़यूशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस वीडियो कांफ्रैंसिंग के द्वारा मनाया गया। शुभारंभ संस्थान के महासचिव मुकेश कुमार अग्रवाल ने किया। संचालन डॉ. एकता मलिक ने किया। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने सभी को मतदान का महत्व तथा युवा वर्ग को मतदान करने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया। प्राचार्य ने मतदान की शपथ भी दिलाई। एसबीडी कॉलेज की स्वीप समिति ने मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन मतदाता शपथ का आयोजन किया। कार्यक्रम में शगूफा नाज, कंचन प्रजापति, इल्मा बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कविता, निबंध प्रस्तुत किए। । स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन पर डा. रेनू चौहान ने विचार रखे। संचालन स्वीप काऑडिनेटर नगमा परवीन ने किया। तहसील में एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने सभी कर्मचारियों को मतदान की महत्ता बता उन्हें मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर तहसीलदार कमलेेश कुमार, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, आरके सुनील शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें