फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद डिपो की बसों को नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री, घट रही आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू ने घटा दी रोडवेज की आमदनी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण के दौर और कोरोना कर्फ्यू के कारण नजीबाबाद डिपो की बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे है। जिस कारण डिपो की आमदनी लगातार घट रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू से नजीबाबाद डिपो की आय पर भारी असर पड़ रहा है। कोरोना कर्फ्यू में रोडवेज की आय सामान्य दिनों की अपेक्षा आधी से भी कम हो गई है। स्टेशन इंचार्ज भाईलाल ने बताया कि नजीबाबाद डिपो की दो मई को करीब दो लाख और तीन मई और चार मई को करीब डेढ़ लाख की आमदनी हुई है। सामान्य दिनों में इस डिपो की आय आठ लाख के अधिक हुआ करती थी। स्टेशन इंचार्ज भाईलाल ने बताया कि डिपो की ओर से यात्रियों के अनुसार बसों को संचालन किया जा रहा है। डिपो से प्रदेश के भीतर ही बसों का संचालन हो रहा है। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार डिपो की ओर से मजदूर प्रवासियों को प्रदेश के भीतर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लॉकडाउन के कारण कम संख्या में ही यात्री डिपो पर पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें