फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिलों में नजीबाबाद टॉपर

Mon, 27 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सहकारिता क्षेत्र की शुगर मिल नजीबाबाद ने गन्ना रिकवरी में 25 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी के साथ नजीबाबाद शुगर मिल गन्ना रिकवरी में प्रदेश की सहकारिता की शुगर मिलों में टॉप पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार, प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र की 16 शुगर मिलें हैं। जिले में नजीबाबाद शुगर मिल सहकारिता क्षेत्र की एकमात्र मिल है। नजीबाबाद शुगर मिल ने वर्ष 1991 में पेराई शुरू की थी। मिल की पेराई क्षमता 30 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। मिल ने करीब चार माह में 28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की हैं। इस दौरान 3,15,500 क्विंटल चीनी तैयार हुई है। शुगर मिल की पिछले पेराई सत्र में गन्ना रिकवरी 11.44 प्रतिशत थी, जो इस सत्र में 11.46 प्रतिशत हो गई है। यह कोऑपरेटिव क्षेत्र में रिकॉर्ड है। डीसीओ के अनुसार, निजी क्षेत्र में धामपुर शुगर मिल ने गन्ना रिकवरी में 85         साल के रिकार्ड तोड़े हैं। धामपुर शुगर मिल की रिकवरी 13.10 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें