नजीबाबाद में मूलचंद एकेडमी के दीक्षांत समारोह में मिस्टर व मिस फेयरवेल व यपरूश व ज्योति।
- फोटो : NAZIBABAD
मूलचंद एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीक्षांत समारोह
नजीबाबाद। मूलचंद एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। यशरूप चौधरी को मिस्टर फेयरवेल और ज्योति यादव को मिस फेयरवेल चुना गया।
मूलचंद एकेडमी के प्रबंधक अनिल चौहान, उप प्रबंधक ममता सिंह की उपस्थिति में प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव के निर्देशन में हवन-पूजन के साथ दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को तिलक कर विदाई दी। मुख्य अतिथि दिशा गौड़ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सबा परवीन एवं आदित्य कुमार के संचालन में रूपेश, ओशी, समनप्रीत, विभूमि सिंह, अमरदीप, आरजू, महविश आदि ने नृत्य, नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पेश किए। रिंकी एवं मनप्रीत ने भांगड़ा नृत्य से मनमोह लिया। दीक्षांत समारोह के दौरान यशरूप चौधरी को मिस्टर फेयरवेल और ज्योति यादव को मिस फेयरवेल चुना गया। शोभा सिंह एवं प्रिंस को मिस्टर वेल ड्रेस फेयरवेल और निकिता एवं सोफिया को मिस वेल ड्रेस फेयरवेल चुना गया। विभूति सिंह, किरनदीप, समनप्रीत, राहेमीन, आरेब उजैर, अमित ने दीक्षांत समारोह में सहयोग दिया।