फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हटाए गए संविदा चिकित्सक, अब दोबारा हो रहा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष का संविदा कार्यकाल पूरा होने के बाद 12 चिकित्सकों को हटाने के बाद दोबारा से साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। शुक्रवार को भी प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए साक्षात्कार हुए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में संविदा चिकित्सकों की एक वर्ष तक तैनाती का प्रावधान है। कार्यकाल पूरा होने पर करीब 12 संविदा चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त हो गई थीं। चिकित्सकों के हटने से कई विभागों में शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका थी। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को दो प्रोफेसर और पांच असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर साक्षात्कार हुए। चयन समिति ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। साक्षात्कार के लिए पुराने एवं नए दोनों चिकित्सक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को भी साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। ताकि सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके। नियुक्ति होने के बाद विभागों में नियमित रूप से ओपीडी और शिक्षण कार्य संचालित हो सकेंगे।....डॉ. तुहीन वशिष्ठ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें