प्रवासियों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी
नगीना। देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले लोगों का नगीना क्षेत्र में अपने घर वापस आने पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
प्रवासी मजदूरों का सीएचसी में काफी संख्या में आवाजाही को देखते हुए नगर पालिका परिषद नगीना के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देश पर पालिका के कर्मचारियों ने पूरे अस्पताल परिसर के अलावा वहां खड़ी कारों, एंबुलेंस व महाराष्ट्र से आए टेंपो को भी पूरी तरह सैनिटाइज किया। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में बने स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों को भी सैनिटाइज करने का काम किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन कुमार ने थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को कोरोना संदिग्ध मरीजों का टेस्ट होगा।