बिजनौर। शहर में बुखारा एवं आवास विकास बिजलीघर से 35 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। इसमें से करीब 15 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो गए हैं। इनमें बिल बकाया होने पर बिजली मीटर में बत्ती रहती है, लेकिन घर व प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो जाती है। आपूर्ति सुचारू कराने को लेकर उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। रिचार्ज कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा रहे हैं।
उपभोक्ता राजपाल सिंह, विनोद कुमार का कहना है कि उनके स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कर दिया। नेगेटिव बैलेंस होने पर कनेक्शन अस्थायी रूप से डिस्कनेक्ट कर दिया। मीटर से आगे आपूर्ति नहीं गई। इसके रिचार्ज की पूर्ण जानकारी नहीं थी, विभाग कार्यालय पहुंचकर बैलेंस जमा कर आपूर्ति सुचारू कराई। उधर एसडीओ प्रथम ओंमकार शर्मा ने बताया कि बिजली बिल बकाया पर मीटर से आउटपुट सप्लाई नहीं मिलती। यह तब होता है जब बैलेंस खत्म, नेगेटिव हो जाता है। उपभोक्ताओं की मदद को कैश काउंटरों पर कर्मचारी मदद कर रहे हैं। ऐप के माध्यम से बिल जमा कराया जा रहा है। बकाया पर मीटर से आउटपुट सप्लाई नहीं मिलती। यह तब होता है जब बैलेंस खत्म, नेगेटिव हो जाता है।