फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी जमीन में अनियमितताओं की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की गई धनराशि में आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को देते हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से इसकी जांच की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए दिए गए चंदे से जमीन खरीदने में अनियमितताओं की खबरें आ रही हैं। भारतीय नागरिकों की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सभी वर्गों द्वारा एकत्र किए गए चंदे का व्यक्तिगत लाभ में प्रयोग के आरोप लग रहे हैं। कहा कि जमीन की खरीद और बिक्री के बैनामे में एक ही तरह के व्यक्तियों के हस्ताक्षर हैं। कहा कि उक्त भूमि के मालिकाना हक को लेकर वक्फ बोर्ड ने अगर कोई आपत्ति दर्ज कराई है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। जो जमीन खरीदी गई है वह श्रीराम मंदिर के लिए प्रस्तावित स्थल से करीब ढाई किमी दूर है। मुख्य स्थल से इतनी दूर भूमि की खरीद के लिए ट्रस्ट के किसी भी जिम्मेदार सदस्य ने अपना विरोध क्यों दर्ज नहीं किया। कहा कि श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को किसी भी प्रकार की आर्थिक व कानूनी अनियमितताओं की शंकाओं से मुक्त रखने के लिए निष्पक्ष और उच्च अधिकार प्राप्त संस्था से जांच कराना आवश्यक है। इस दौरान मीनू गोयल, पूर्व मंत्री ओमवती, चितवन शर्मा, मुनीश त्यागी, नजाकत अलवी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें