नजीबाबाद में सरकार की नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसी।
- फोटो : NAZIBABAD
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
नजीबाबाद। कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदेश सरकार की कांग्रेस और विपक्षी दलों पर की जा रही दबाव की राजनीति का विरोध किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन पर झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजा गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी अनीस विशाल अंसारी, इमरान सैफी, एमएच जैदी के नेतृत्व में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कांग्रेस विरोधी नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने, उन्हें जेल भेजने को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते हुए तत्काल रिहा करने की मांग की। अनीस विशाल ने कहा कि श्रमिकों की हितों की आवाज उठाने पर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डाला था। हस्ताक्षर अभियान में मोहम्मद आसिफ, शब्बीर अहमद, नौशाद कुरैशी, सतीश कुुमार, रोहित, रवि सहित अनेक कांग्रेसी शामिल रहे।