नजीबाबाद में इमाम काउंसिल की बैठक में बोलते मुख्यवक्ता मो.यूसुफ।
- फोटो : NAZIBABAD
सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए रहें गंभीर
नजीबाबाद। इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मो. यूसुफ ने कोविड-19 गाइड लाइन का मुस्लिमों से पालन करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक में काउंसिल से जुड़े पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों से अपने दायित्वों का निर्वाह कराने की सलाह दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मो. यूसुफ, प्रदेश महासचिव मुफ्ती औवेस शिवली कासमी ने बाहर से आवागमन की सूचना स्वयं प्रशासन को देने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क सेनिटाइजर का प्रयोग करने, भीड़ से बचने की सलाह दी। बैठक में सर्वसम्मति से मो. मरगूब को इमाम काउंसिल का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मो. आसिफ, मो. नाजिम, मोइन कुरैशी, मुफ्ती इरफान ने विचार रखे।