फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी पर चढ़कर कांग्रेस नेताओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसा बुग्गी पर चढ़कर कांग्रेस नेताओं ने निकाला जुलूस
विज्ञापन

बिजनौर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर भैंसा बुग्गी पर शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को कलक्ट्रेट नहीं जाने दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक को देकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और भैंसे बुग्गी पर चढ़कर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। यह तब है जबकि पूरा देश कोरोना की चपेट में है और कारोबार चौपट हैं। देश की जनता महामारी के चलते भूखे मरने की कगार पर है। गरीब परिवारों की पहुंच से रसोई गैस दूर होती जा रही है। देश की राजधानी के बॉर्डर पर किसान कई महीनों से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं, जिनकी सरकार को कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता डाकघर चौराहे, शंभू दयाल का चौराहा, राम का चौराहा, रोडवेज के चौराहे से प्रदर्शन करते हुए विकास भवन के सामने पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए राष्ट्रपति से इसे बर्खास्त करने की मांग की गई। इस दौरान ठाकुर अवनीश कुमार, बाबू डूंगर सिंह, मुनीश त्यागी, नजाकत अलवी, पूर्व विधायक सतीश गौतम, पूर्व मंत्री ओमवती, नासिर चौधरी, अनीस अंसारी, मुन्नालाल प्रेमी, रोहित रवि, हुक्म सिंह, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें