फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने आ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया

विज्ञापन
बिजनौर में मौन धरना देने आ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बैठाया थाने में। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
धरना देने आ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरने में हिस्सा लेने आ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पार्टी कार्यालय पर भी पुलिस पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को वहीं बैठा लिया। मौन धरने का समय खत्म होने के बाद ही सभी को छोड़ा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को कांग्रेसियों ने रामलीला मैदान के पास गांधी प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे से 12 बजे तक मौन धरना देने का एलान किया था। धरने में शामिल होने के लिए चांदपुर से बिजनौर आए जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को पुलिस ने शहर के बाहर से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस शेरबाज पठान को कोतवाली शहर ले गई। धरने में हिस्सा लेने के लिए जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अलवी, अभिनव अग्रवाल, एम अकरम खां, राकेश शर्मा पार्टी कार्यालय पहुंचे तो वहां भी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय से बाहर मौन धरने में नहीं जाने दिया और वहीं बैठाए रखा। धरने का समय समाप्त होने के बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष व बाकी नेताओं को छोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक विद्वेष और मजदूर विरोधी होने का परिचय दे रही है। कहा कि कांग्रेस ने सात दिन में 25 लाख श्रमिकों व गरीबों को खाना खिलाया है और 90 लाख लोगों को राशन दिया है। प्रदेश सरकार के दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें