फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगीना में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नगीना। प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
तेज बारिश के बीच सोमवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम व एआईसीसी सदस्य मुफ्ती मोनिश हुसैन के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस पर भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ता नगर के अंतिम छोर पहाड़ी दरबाजा से हाथों में पार्टी की झंडियां व बैनर लेकर पैदल नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी मूर्ति तिराहे पर पहुंचे। गांधी मूर्ति पर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम घनश्याम वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दिलाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, महंगाई पर अंकुश लगाने, पेट्रोल डीजल व खाद्य पदार्थों में मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने व हाल ही में दिल्ली में एक दलित बिटिया के साथ हुए दुराचार के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार रवि, कांग्रेसी नेत्री सपना रवि, काजी अरशद मसूद, पूर्व जिला महामंत्री अरशद प्रिंस, इश्तियाक अहमद, शीशराम सिंह, पूर्व विधायक सतीश गौतम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें