फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोल्ली से आने पर राहुल से हुआ झगड़ा और शुरू हुआ खूनी खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आने पर राहुल से हुआ झगड़ा और शुरू हुई रंजिश
विज्ञापन

बिजनौर। जॉनी चार साल से दिल्ली में रह रहा था। एक साल पहले बढ़ापुर आया तो राहुल से विवाद हो गया। तभी से वह बदले की आग में जलने लगा। अब तीन माह पहले जॉनी ने बढ़ापुर में पूरी तरह डेरा डाल दिया था और दुश्मनों से बदला लेने की ठान ली थी।
विज्ञापन

जॉनी ने कह दिया था कि बढ़ापुर में उसके अलावा किसी का राज नहीं चलेगा। बढ़ापुर के प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना के मुताबिक जॉनी के पिता सुभाष ने बताया कि पहले नितिका जॉनी को पसंद करती थी, तो जॉनी ने उससे दूरी बना ली। जब जॉनी नितिका से प्यार करने लगा तो नितिका ने उसे कोई तवज्जो नहीं दी। नितिका की शादी होने वाली थी। इस बात से जॉनी खिन्न था और नितिका की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक जॉनी चार साल से दिल्ली में रह रहा था। एक साल पहले बढ़ापुर आया तो राहुल से विवाद हो गया। वह फिर वापस दिल्ली चला गया। उसने किसी से यह बात नहीं बताई कि उसके मन में क्या है। तीन माह पूर्व बढापुर आने पर उसने दुश्मनों से बदला लेने का ताना बाना बुनना शुरू किया। फेसबुक पर जरूर वह अपने इरादे जताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें