फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडे व धारदार हथियार चले

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण के दौरान संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन

बिजनौर, कासमपुर गढ़ी। ग्राम मानियावाला में राशन वितरण को लेकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। विवाद में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम मानियावाला में शुक्रवार को राशन वितरित किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर सलमान कम राशन दे रहा है। इस बात पर पर राशन डीलर पक्ष व गांववालों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। विवाद में असफाक, खुर्शीद, फरीद अहमद, चांद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राशन डीलर सलमान का कहना है कि हंगामा करने वाले लोग बिना राशनकार्ड के पर्ची से राशन मांग रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गांव उद्धोवाला के गांव वालों होरी सिंह, कैलाश, उदयराज, जोनी, जसवंत ने बताया कि राशन डीलर विपिन प्रति यूनिट पांच किलो के बजाए चार किलो राशन दे रहा है। पूर्ति निरीक्षक नीरज वर्मा ने मौके पर जाकर गांव वालों को शांत किया व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें