लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को दें आर्थिक दंड
बिजनौर। एसडीएम बृजेश कुमार व एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने शहर व गांवों में निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शारीरिक रूप से कोई कोई कार्रवाई न करें। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के वाहनों की हवा निकाल दी जाए। उनके वाहनों का चालान किया जाए और जरूरी हो तो वाहन सीज कर दिए जाएं। ऐसे लोगों को आर्थिक रूप से दंड दिया जाए। कहा कि पुलिस मेडिकल व बैंकों में जाकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराएं। अगर कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा हो तो संबंधित संस्था के संचालक से तुरंत इसका पालन कराने को कहें।लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले युवाओं की हरकतों से उनके परिजनों को भी अवगत कराएं।