फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटर को हटाने के निर्देश

Sat, 19 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच करने आई मिशन निदेशक की टीम ने कंप्यूटर आपरेटर मोहम्मद शाहबाज को हटाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह ने इस मामले में डीएम जगतराज से वार्ता कर मिशन निदेशक की टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जून व जुलाई माह में करीब तीन करोड़ दस लाख रुपये का घोटाला सामने आया था। अगस्त माह में लखनऊ से आई मिशन निदेशक ने इस मामले की जांच की थी। दो आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है। मिशन निदेशक की टीम द्वारा कंप्यूटर आपरेटर मोहम्मद शाहबाज को हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह ने डीएम से वार्ता कर मिशन निदेशक की टीम को पत्र लिखकर उनसे घोटाले की जांच रिपोर्ट मांगी है। पूर्व एसीएमओ डॉ.पीआर नायर की ओर से कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें