फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के खाद गोदामों की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड अफजलगढ की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में बोलते वक्ता - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
समिति के खाद गोदामों की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन

अफजलगढ़। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड अफजलगढ़ की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए किसानों को जागरूक करने, दो नए खाद गोदाम खोलने और खाद गोदाम बादीगढ़ की क्षमता बढ़ाने का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को गन्ना समिति कार्यालय भज्जावाला के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पिछले वर्ष की कार्रवाई, समिति के आय व्यय के अनुमोदन एवं 2020-21 के प्रस्तावित बजट और समिति की बैलेंस सीट का अवलोकन कर सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए किसानों को जागरूक करने, अनिवार्य रूप से कार्ड बनवाने के लिए सूची तैयार करने का कार्य किया। दो नए खाद गोदाम खोलने के लिए बजट अनुमोदन व खाद गोदाम बादीगढ़ की क्षमता बढ़ाने का अनुमोदन किया। अंतर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए गन्ना विकास परिषद को प्रस्ताव प्रेषित करने के लिए प्रस्ताव किया। फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, इंफ्रास्टक्चर, समिति के निजी भवन निर्माण के लिए जमीन खरीदने तथा पौधे लगाने व हरित पट्टी लगाने का सर्व सम्मति से अनुमोदन हुआ। स्वच्छ सुंदर वातावरण, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, कृषक हित में समिति परिक्षेत्र में नए तीन खाद गोदाम खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद्र, संचालन कौशल कुमार ने किया। बैठक को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विजयपाल सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार, चीनी मिल उप महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका, पीएनबी चीफ उत्तम हवलदार, अमरजीत सिंह, लेखराज सिंह, बलतेज सिंह, देवेंद्र कुमार, परिक्षेत्र के डेलीगेट, कृषक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें