संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गोविंदा मॉर्निंग क्लब बिजनौर की ओर से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिजनौर महोत्सव के अवसर पर हास्य योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत योग किया गया। सूर्य नमस्कार से प्रारंभ कर अंत में हास्य योग से समाप्त हुआ।
क्लब सदस्यों ने जनपद से महोत्सव में अपनी भागीदारी देने का सहयोग की अपील की है। बिजनौर महोत्सव 6 नवंबर 2024 से 10 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजीव चौहान, डॉ प्रमोद कुमार, संजीव बिश्नोई, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश चौहान, देशराज सिंह, अशोक यादव आदि रहे।