फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधक पर वित्तीय अनियमितता का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी कॉलेज के प्रबंधकीय कार्यकारिणी के सदस्य रेनू गोयल, मुनि विद्यानंद जैन कन्या विद्यालय के स्थायी सदस्य अनिल कुमार जैन ने प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल पर कार्यकारिणी का चुनाव न कराने और वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत की है। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है।
अनिल कुमार जैन ने पिछले दिनों डीएम से की शिकायत में बताया कि यह संस्था 1920 में बालिकाओं की पढ़ाई के लिए बनाई गई थी। 1966 में मुनि श्री 108 विद्यानंद जी महाराज के धामपुर आगमन पर जगन लाल जैन ने विद्यालय की उन्नति के लिए यह भवन स्कूल को दान दिया था। उस समय विद्यालय जूनियर हाई स्कूल था और आज भी जूनियर हाईस्कूल ही है, इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। जगन लाल ने मृत्यु से पहले उन्हें अपनी वसीयत, दानपत्रों के अनुसार अधिकार दिए थे। अपने दामाद व भतीजे को उत्तराधिकार क्रम से ट्रस्टी बनाया था। इनकी मृत्यु के उपरांत प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने रिक्त हुए पद अभी तक नहीं भरे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले 30 वर्षों से चुनाव प्रक्रिया भी नहीं हुई है। जिसके कारण कई सदस्य कार्यकारिणी से त्यागपत्र दे चुके हैं। उन्होंने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। उधर, एसबीडी महिला महाविद्यालय की सदस्य रेनू गोयल ने भी विजय कुमार अग्रवाल पर वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगा डीएम से शिकायत की है। बताया कि विजय कुमार अग्रवाल महाविद्यालय के प्रबंधक पद पर आसीन हैं। पिछले काफी समय से चुनाव नहीं हुए हैं। आरोप है कि उनके द्वारा विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में होने वाले प्रवेश के शुल्क में भारी गड़बड़ी की है। डीएम उमेश मिश्रा ने इस प्रकरण की जांच एसडीएम विजय वर्धन तोमर को सौंपी है।
विज्ञापन

विजय कुमार ने झूठे बताए आरोप
एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने सभी आरोपों को गलत बताया है। कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का कोई भी गड़बड़ झाला नहीं कर रखा है। उनकी छवि को खराब किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें