फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में व्याप्त अनियमितताओं के चलते अस्पताल सील, डाक्टर अभिलेखों के साथ तलब

विज्ञापन
धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान में स्थित अस्पताल की जांच करते नोडल अधिकारी डा. एसके निगम। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
अनियमितताओं के चलते क्लीनिक सील
विज्ञापन

धामपुर। डीएम के आदेश पर नोडल अधिकारी ने टीम के साथ एक बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा जहां कई मरीज बैठे मिले। क्लीनिक में दवाइयों का भंडारण मिला। कोरोनाकाल में व्याप्त अनियमितताओं के चलते क्लीनिक को सील कर दिया गया है। डाक्टर को सोमवार को क्लीनिक संचालन से सम्बंधित कागजातों के साथ बिजनौर में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
शुक्रवार देर शाम नोडल अधिकारी डा. एसके निगम टीम के साथ मोहल्ला बंदूकचियान में बंगाली डॉक्टर के चांदसी क्लीनिक पर छापा मारा। बंगाली डॉक्टर से कागज और रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा लेकिन वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। क्लीनिक में दस से 15 मरीज भी बैठे मिले। क्लीनिक में दवाएं भी भरी मिलीं। दवाइयों के भी कोई कागजात नहीं दिखा पाए। बंगाली डाक्टर टीम को काफी देर तक फर्जी समझते रहे। नोडल अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुला लिया और क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर उन्होंने बंगाली डॉक्टर को नोटिस दिया है। डॉक्टर कोविड-19 के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। उनके क्लीनिक में जो भी मरीज बैठे मिले, उनके मुंह पर न मास्क था और ना ही वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। सोमवार तक क्लीनिक संबंधी कागज प्रस्तुत न कर पाने की स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, बंगाली डाक्टर एसके.विश्वास ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि नगर में और भी कई अस्पताल चल रहे है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें