फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
किरतपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भनेड़ा में काली पट्टी दिखाकर सरकार की गलत नीत - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस
विज्ञापन

बेगावाला। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस मनाया।
शिक्षकों ने बताया कि वे काली पट्टी बांधकर सरकार को केवल यह संकेत देना चाहते हैं कि हम लोगों का भविष्य अंधकार में होने जा रहा है। कहा कि परियोजना निदेशक द्वारा तुगलकी फरमान जारी हुआ है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक विषय का एक ही टीचर रहने के आदेश दिए गए हैं, जबकि नियुक्ति के समय चयन समिति द्वारा ऐसा कोई मानक नहीं अपनाया गया था और आज इस मानक को लागू करने से हर विद्यालय एक विषय की एक से अधिक शिक्षिकायें दिखाकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार ने पूर्णकालिक शिक्षकों में हिंदी-संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय आदि विषय रखे हैं। जिनके शिक्षक केवल पूर्णकालिक ही होंगे और अंशकालिक अध्यापकों के लिए खेल स्वास्थ्य ,गृह शिल्प, कला, उर्दू, कंप्यूटर आदि विषय निर्धारित किए हैं। जो इन विषयों पर तैनात हैं केवल वही लोग बचे रहेंगे। इस दौरान मुख्य अध्यापिका राजरानी, शिक्षिकाएं सपना, कल्पना, पूर्णिमा, पूर्णिमा, विनीता, रमन, चंद्रमणि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें