फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने ठप की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने ठप की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

झ़ालू। नगर पंचायत झालू के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से परेशान होकर नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर पंचायत कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। जिसके चलते नगर में गंदगी के अंबार लग गए। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत झालू में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ यूनिट नगर पंचायत झालू ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से सफाई व्यवस्था ठप करते हुए धरना शुरू कर दिया। नगर पंचायत के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने पिछले दो माह से वेतन न मिलने, सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ कटना, समय से वेतन मिलना, नए जीओ के आधार पर वेतन दिलाने आदि की मांग की। विजय, रंजीत, सोनू, कुलदीप, दिलशाद, अर्जुन आदि कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। उनका कहना है कि नगर पंचायत झालू में पिछले कुछ माह से ईओ न होने के कारण उन्हें वेतन नहीं मिल रहा। नए ईओ को झालू का अतिरिक्त चार्ज दिया है। वह भी वेतन देने में असमर्थ दिख रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं। नगर के गण्यमान्य लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय में आए दिन वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले जाते हैं। जिससे नगरवासियों को काफी परेशानियों को झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

नियमानुसार नहीं हुई है कर्मचारियों की नियुक्ति : ईओ
अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी का कहना है कि नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति नियम अनुसार नहीं हुई है। जिस कारण वेतन जारी नहीं किया गया है। पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद से वार्ता चल रही है कि कर्मचारियों की नियुक्ति नियम अनुसार कराएं। तदोपरांत कर्मचारी का वेतन जारी किया जाएगा। पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद का कहना है कि ठेका कर्मचारियों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें