फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बैराज पर घंटों की गई सफाई

विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर पौधरोपण करते अधिकारी - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा बैराज पर घंटों की गई सफाई
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की देखरेख में गंगा बैराज पर सफाई अभियान चलाया गया। आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई।
रविवार सुबह गंगा विचार मंच नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने अपनी टीम के साथ गंगा बैराज पर सफाई अभियान चलाया। डीएम व अन्य अधिकारियों की देखरेख में अभियान चला। इस दौरान गंगा बैराज के घाट की साफसफाई की गई। उसके बाद गंगा के आसपास के इलाके की सफाई की गई। घंटों सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद गंगा व उसके बाकी क्षेत्र का निरीक्षण किया। कई घंटे अधिकारी गंगा बैराज पर रहे और अधिकारियों के साथ नौकायान भी किया। डीएम ने पत्थर बजाकर गाना गाने वाले एक व्यक्ति का गान सुना और खुश होकर 500 रुपये भी दिया। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, डीपीआरओ सतीश कुमार पंडित, अभिषेक शास्त्री व कई अन्य अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैराज घाट मार्ग पर किया गया पौधरोपण
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर बैराज के घाट को जाने वाले रास्ते पर जिलाधिकारी सहित अन्य उपस्थिति अधिकारियों एवं गंगा विचार मंच नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने पौधे लगाए। डीएम ने कहा कि जिले में इस बार 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएफओ ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले साल भी पौधरोपण किया गया है। सभी पौधे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें