फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कॉलेज के बाहर कक्षा नौ के छात्र को बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। नगर के एक इंटर कॉलेज के बाहर कक्षा नौ के छात्र को बेल्टों से पीटा गया। बीच-बचाव कराने पहुंचे दो अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर स्थित हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ने वाला यश (14) पुत्र गौरव बुधवार को कॉलेज गया था। आरोप है कि कक्षा के दौरान सहपाठी मूसा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और स्कूल के बाहर देख लेने की धमकी दी। बताया गया कि आरोपी ने फोनकर अपने पांच-छह साथियों को भी मौके पर बुला लिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाहर निकलते ही आरोपियों ने यश को घेर लिया और बेल्टों से हमला कर दिया। छात्र को सड़क पर पटक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे दो अन्य छात्रों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजन घायल छात्र को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल बिजनौर ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हल्दौर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें