फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकारों के तकादे से टूटा दिल: बिजनौर में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता को दे रहे थे धमकियां

Sat, 28 Jun 2025 12:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के शेरकोट में दसवीं कक्षा के छात्र आदित्य ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसके पिता लाखों के कर्ज में डूबे थे और साहूकारों के बार-बार तकादे से छात्र तनाव में था।
विज्ञापन
विलाप करती मां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के शेरकोट में कर्ज की वजह से टूटते परिवारों की कहानियों में एक और मामला जुड़ गया है। शेरकोट कस्बे के रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य पुंडीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब आदित्य का शव फांसी पर लटका मिला, तो परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि छात्र के पिता संजय पुंडीर पर लाखों रुपये का कर्ज है। कर्ज उतारने के लिए वह हरिद्वार में काम करने चले गए थे, लेकिन साहूकार और फाइनेंस कंपनियों के एजेंट लगातार घर आकर किशोर आदित्य पर ही दबाव बना रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए बेचा मकान, किराएदार बन गया परिवार
परिवार पहले खुद के तीन मंजिला मकान में रहता था, लेकिन कर्ज के चलते मकान बिक गया। अब उसी मकान में किराए पर रहने को मजबूर हैं।

किशोर आदित्य पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह पिता से कर्ज चुकाने के लिए कहे। बताया गया कि आए दिन कर्जदारों की डांट और धमकी ने उसे अंदर से तोड़ दिया।

तीसरे दिन तीसरी आत्महत्या
बिजनौर जिले में सिर्फ तीन दिन के अंदर तीन आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। पहले टंडेरा गांव में मां और दो बेटियों ने जहर खाकर जान दी, फिर एक लकड़ी कारोबारी ने आत्महत्या की और अब एक छात्र ने अपनी जान गंवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें