फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल

विज्ञापन
धामपुर के गांव किरारखेड़ी में संघर्ष में घायल हुआ ग्रामीण - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। ग्राम किरारखेड़ी में कबूतरबाजी को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों में दो महिलाओं सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने फारूख, इस्माइल, नौशाद, अब्दुल करीम, इदरीसा व मतलूब, शौकत, अतीक, अशरफ, अकरम और बानो को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों का आरोपी है कि मंगलवार को दूसरे पक्ष से कबूतरबाजी को लेकर कहासुनी हो गई थी। बुधवार को जब वे खेत से लौट रहे थे तो आरोपियों ने रास्ते में रोककर लाठी डंडों से मारपीट की। शोर शराबा सुन जब ग्रामाणों ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके ऊपर तबल से हमला कर पथराव कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें