फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद से निकला श्रमिकों का पैदल जत्था

विज्ञापन
नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र से रेल लाइन के सहारे गुजरतें वाराणसी के श्रमिक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद से निकला श्रमिकों का पैदल जत्था
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद (बिजनौर)। रेल पटरी के सहारे लुधियाना से वाराणसी जाने के लिए श्रमिकों का जत्था एक सप्ताह से पैदल गंतव्य के लिए बढ़ रहा है। वाराणसी निवासी करीब 15 श्रमिकों का जत्था बुधवार को रेल लाइन के सहारे नजीबाबाद पहुंचा। कंधे पर बैग व सामान, पैरों में छाले, बदहवास श्रमिक नजीबाबाद से मुरादाबाद की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन

श्रमिकों ने बताया कि वे 23 अप्रैल को लुधियाना और हरियाणा क्षेत्र से वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। बदहवास श्रमिकों अखिलेश, विरेंद्र, शिवम, राजेश, सुखविंदर, चंद्रे ने बताया कि वे लुधियाना और हरियाणा में मजदूरी करते थे। 24 मार्च को लॉकडाउन के दौरान वे वहीं फंस गए, जिससे घर वापसी के लिए वे पैदल ही निकल पड़े। वाराणसी के श्रमिकों ने बताया गत एक सप्ताह से रेल लाइन के सहारे रात दिन सफर करने से उनके पांव में छाले पड़ गए हैं। कई रात उन्हें भूख-प्यास के बीच गुजारनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें