फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में डीएम और वकीलों के बीच टकराव, दफ्तर में तोड़फोड़, कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ता

Wed, 04 Nov 2026 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर कलेक्ट्रेट में डीएम और वकीलों के बीच विवाद के बाद हंगामा हुआ। अभद्रता के आरोप पर जिला बार एसोसिएशन ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
धरने पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी और वकीलों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे एक अधिवक्ता ने जिलाधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकील एकजुट हो गए और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वकीलों ने डीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की मांग की है।

विज्ञापन




अभद्रता के आरोप पर भड़के वकील, शुरू किया धरना
जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक वकील प्रार्थना पत्र लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां जिलाधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी खबर अन्य अधिवक्ताओं तक पहुंची तो उनमें आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

धरने पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और वकीलों के बीच हुई धक्का-मुक्की
धरने के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने स्पष्ट किया कि जब तक डीएम का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सियासत: सांसद इमरान मसूद बोले-भाजपा के पैर उखड़ चुके हैं, तीन करोड़ घुसपैठिए हैं तो सरकार इस्तीफा दे
विज्ञापन

धरने पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला
डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात
विवाद और धरने के बाद कलेक्ट्रेट में स्थिति को देखते हुए डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वकील अपनी मांग पर अड़े रहे और धरना जारी रखा।

 जानकारी के अनुसार वकीलों ने डीएम ऑफिस का गेट का शीशा तोड़ डाला। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने वकीलों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना पर एसपी खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें