फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा प्रदूषित हुई तो आने वाली पीढ़ियों झेलेंगे दंश

विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर गंगा जी की आरती करती विधायक सुचि चौधरी, उनके पति ऐश्वर्य चौधरी और श्रद्ध? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा प्रदूषित हुई तो आने वाली पीढ़ियों झेलेंगे दंश
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा बैराज घाट पर मां गंगा की आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती में विधायक सुचि चौधरी, उनके पति ऐश्वर्य चौधरी समेत अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विधायक सुचि चौधरी ने मां गंगा का पूजन किया एवं आरती की। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। विधायक ने कहा कि गंगा मां दुनिया की सबसे पवित्र नदी में से एक है। इसमे कूड़ा डालकर इसे मैला न करें। गांव हेमराज कालोनी में प्रवास के दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार गंगा की धारा को फिर से निर्मल और अविरल बना रही है। देश की 40 प्रतिशत आबादी गंगा के किनारे बसी है और किसी न किसी रूप में मां गंगा पर ही निर्भर है। अगर इसे हम प्रदूषित करेंगे तो आनी वाली पीढ़ियों को इसका दंश झेलना होगा। गंगा किनारे गांवों में किसान जैविक खेती करें। ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैविक खेती के उत्पादों की बिक्री में भी सहयोग देने की घोषणा की है। किसान इस पर ध्यान दें और जैविक खेती की ओर बढ़ें। इस दौरान भाजपा के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें