नागरिकों को मिले शुद्ध पेयजल: चेयरमैन
धामपुर। नगर पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता ने पालिका के अधिकारियों को शुद्ध पेयजलापूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समय से पहले तैयारी कर लेनी चाहिए थी, क्योंकि इससे पहले भी इसे लेकर आदेश दिए गए थे।
चेयरमैन ने बताया कि नागरिकों को शीतल पेयजल आपूर्ति के लिए प्रत्येक वार्ड में पहले से स्थापित खराब वाटर कूलरों की मरम्मत के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्दी ही इन्हें ठीक कराकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। जितने भी नगर में इंडिया मार्का नल ठप हैं, सभी के सर्वे कराए जा रहे हैं। जहां पर रिबोर की जरूरत है, वहां पर दोबारा बोरिंग कराया जाएगा। जरूरत के मुताबिक नया नल लगवाया जाएगा। उधर, शिवसेना के जिला नगर प्रमुख विजय जैन ने नगर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने की मांग को लेकर छह अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी है।