फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षक की गर्दन में फंस गया चीन का मांझा

विज्ञापन
बिजनौर में चाइनीज मांजे से घायल ​शिक्षक महेशच्रदं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला शिव । छुट्टी के बाद बाइक से नजीबाबाद जा रहे एक टीचर के गले में चीन का मांझा फंस गई। टीचर के गले में मफलर बंधा था, जिससे उनकी गर्दन तो कटने से बच गई, लेकिन एक हाथ की उंगली कट गई है। गले पर भी कट का निशान है।
बृहस्पतिवार को यह हादसा हुआ। किरतपुर देवा शंकर सरस्वती विद्या मंदिर के संगीत विषय के शिक्षक महेश चंद्र राजपूत के छुट्टी के बाद शाम 4:00 बजे बाइक से नजीबाबाद के गांव श्रवणपुर में बने आर्ष कन्या गुरुकुल आश्रम में बच्चों को पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम मोचीपुरा के पास हाईवे पर एक पतंग कट कर हाईवे पर आ गई। पतंग की डोर उनके गले में आकर फंस गई। शिक्षक ने बमुश्किल अपनी बाइक रोककर राहगीरों की मदद से डोर को गले से निकाला। गले में पड़ा मफलर डोर से बुरी तरह कट गया। इससे गले पर भी कट का निशान लगा है।
विज्ञापन

मांझे को निकालने में बाएं हाथ की एक अंगुली भी कट गई है। पीड़ित ने इसे चीन के मांझे की घटना बताकर एक वीडियो वायरल की है। साथ ही घटना की शिकायत भनेड़ा चौकी पर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें