शेरकोट। मोहल्ला शेखान में बकाया वसूली करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट की गई। जेई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
अवर अभियंता हर्ष शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम मोहल्ला शेखान में बकाया वसूली के लिए पहुंची थी। कर्मचारियों ने इरशाद व नौशाद उर्फ शानू पुत्रगण अब्दुल राशिद, अब्दुल राशिद पुत्र युसुफ को बकाया भुगतान करने के लिए कहा। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों से अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। सरकारी कागजात फाड़कर फेंक दिए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
उधर, सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। कर्मचारियों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है।