धामपुर एसबीडी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में छात्राओं को जानकारी देती शिक्षिका।
- फोटो : DHAMPUR
बिजनौर। आरबीडी महिला पीजी कॉलेज बिजनौर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मिशन शक्ति के तहत अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस की पूर्व संध्या पर बदलते परिवेश में परिवार की भूमिका और दायित्व विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। संयोजक दयावती देवी ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाए जाने के इतिहास के बारे में बताया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा द्विवेदी ने बताया कि बदलते परिवेश में जहां एकल परिवार का चलन बढ़ गया है, वहीं वृद्धाश्रम भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे एकल परिवारों में बच्चे एकाकीपन का शिकार हो रहे हैं। आज संयुक्त परिवार की उपयोगिता तथा अनिवार्यता बढ़ रही है। परिवार में ही बच्चे स्वस्थ नागरिक बनने के संस्कार सीखते हैं। परिवार संस्था का स्वस्थ व मजबूत होना बहुत जरूरी है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पारुल त्यागी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। संवाद