फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
नजीबाबाद के एमडीएस इंटर कॉलेज में योग करते क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
योग शिविर में बच्चों और महिलाओं ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

नजीबाबाद। विश्व योग दिवस पर एमडीएस इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाए गए। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से एमडीएस इंटर कॉलेज में एसडीएम विजय वर्धन तोमर, प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित योग शिविर में शिक्षिका कालिंदी अग्रवाल और डॉ. इंदु लाहोटी ने योग और ध्यान का अभ्यास कराया।
एनआईआईटी परिसर में एमडी इंजी. अवनीश अग्रवाल, रजिस्ट्रार गौरव वर्मा, प्राचार्या डॉ. नीलावती के नेतृत्व में शिक्षिका कालिंदी के नेतृत्व में योग साधना शिविर आयोजित किया गया। वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक कमलकांत वालिया, इंदु वालिया, रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य श्यामप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में साहू जैन कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, एनसीसी प्रभारी डॉ. रीना के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रमेश नगर में डॉ. संदीप अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, रुड़की से आईं बहन गीता, शालू बहन ने ध्यान और योग का जीवन में महत्व बताते हुए योग और प्राणायाम कराया। कार्यक्रम में उमेश, अरुण राठी, प्रताप, नरेश, सरोज आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में एडीईएन दिनेश शर्मा, एसएस जयपाल सिंह, हित निरीक्षक जेपी सिंह, एडीएमओ राजीव कुमार के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। मुरादाबाद मंडल की ओर से टी-शर्ट और पोषाहार वितरित किया गया। निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रजपाल सिंह, पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में योग शिविर आयोजित किया गया। सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक, क्रीड़ा भारती के वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आदर्श नगर, पारसलोक कॉलोनी, रामलीला मैदान, विद्या मंदिर, रवा राजपूत धर्मशाला में योग शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें