फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्ते के हमले में बच्चा घायल

विज्ञापन
अफजलगढ़ में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा संवाद
विज्ञापन
बिजनाैर, अफजलगढ़। ब्लाॅक क्षेत्र में कुत्ते व बंदरों के हमले बढ़ते जा रहा है। गांव भागजोत में घर के बाहर खेल रहे हैं एक चार वर्षीय बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कुत्तों को वहां से भागकर बच्चे को बचाया।
विज्ञापन

गांव भागीजोत निवासी अनीस अहमद ने बताया की उनका चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद कबीर घर के बाहर खेल रहा था। वहां कुत्तों ने घेर कर कबीर पर हमला कर दिया था। आसपास मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाया।कुत्तों ने बच्चे के सर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने उसकी गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरी ओर बुधवार को अनिल भूतपुरी, दक्षिका दल्लीवाला, मोहम्मद अली रसूलपूर बंदर के काटने तथा तेजपाल रसूलपुर व बलविन्दर बैरीखत्ता सहित पांच लोग कुत्ते के काटने का सीएचसी पर उपचार कराने पहुंचे। वहीं, छह लोग कुत्ते के काटने के पीएचसी पर उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग बंदर व कुत्तों के आतंक से आजिज आ चुके है। रोजाना औसतन सीएचसी पीएचसी पर प्रतिदिन 15 -15 से अधिक नये पुराने लोग कुत्तों व बंदरों के काटने के चलते एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें