फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गाड़ी पर नीली बत्ती लगा रौब गांठने वाला फर्जी विजिलेंस अफसर गिरफ्तार, समझौते के लिए मांगे थे 10 लाख

Wed, 19 Mar 2025 08:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस पुलिस ने विजिलेंस अफसर बनकर रौब गांठने वाले कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी लग्जरी गाड़ी और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए। कुलदीप ने जूडो कोच सुहेल अहमद को जमीन विवाद में समझौता कराने के बहाने अगवा कर बिजनौर ले जाने की बात कबूली। पुलिस आरोपी की महिला साथी की तलाश में जुटी है और कुलदीप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस पुलिस ने लग्जरी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर रौब गांठने वाले फर्जी विजिलेंस अफसर कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर गाड़ी भी बरामद की गई है। कुलदीप ही अपने अन्य साथी के साथ मिलकर सोनकपुर स्टेडियम से जूडो कोच सुहेल अहमद को गाड़ी में बैठाकर बिजनौर में चल रहे जमीन के विवाद में समझौता कराने के लिए ले गया था।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस आरोपी की महिला साथी की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र के रामपुर रोड फ्रेंड्स कॉलोनी एमडीए निवासी जूडो कोच सुहेल अहमद ने 10 मार्च को सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया था कि नीली बत्ती लगी गाड़ी सवार उन्हें अगवा कर बिजनौर ले गए थे।

उनसे जमीन के विवाद में चल रहे मुकदमे में समझौता कराने के लिए दबाव बनाया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए बुलंदशहर के गुलावठी निवास कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक एक्सयूवी कार, विजिलेंस का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्तमान में मेरठ के पल्लवपुरम में रहता है। उसे जानकारी हुई थी कि सुहेल का बिजनौर के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी ने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर बात की और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए सुहेल को बिजनौर ले गया था।

उसने किसी को अगवा नहीं किया गया। वहां सुहेल और दूसरे पक्ष के बीच सहमति की सहमति नहीं बनी तो सुहेल ने पुलिस को कॉल कर दी थी। इसके बाद वह मौके से भाग गया था। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें