फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती से लापता बच्चा बिहार में मिला

विज्ञापन
नवाब। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती से लापता बच्चा बिहार में मिला
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के एक गांव से छह साल पहले घर से लापता हुआ बच्चा बिहार के बक्सर जिले के बाल संरक्षण गृह में मिला। बिहार पुलिस ने शुक्रवार को बिजनौर के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पहुंचकर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

28 दिसंबर, 2014 को नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहड़ा निवासी नाजिम पास के गांव कामराजपुर में आयोजित मेले में कव्वाली का प्रोग्राम देखने गया था। उसके पीछे उसका छह वर्षीय पुत्र नवाब भी चला गया। नवाब के घर वापस न लौटने पर उसके पिता नाजिम ने उसकी गुमशुदगी नांगलसोती थाने में दर्ज कराई थी। बच्चे के पिता नाजिम को कुछ दिन पहले बिहार के बक्सर जिले से फोन आया कि लगभग छह साल पहले गायब हुआ उसका बेटा वहां के बाल संरक्षण गृह में सुरक्षित है। बिहार पुलिस ने नवाब को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे से मिलकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें