गैंगस्टर की 11 लाख की संपत्ति कुर्क
शेरकोट। आपराधिक कृत्यों से अवैध चल अचल संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रशासन की ओर से शनिवार को डीएम के आदेश पर गैंगस्टर अब्दुल बली की 11 लाख की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुर्क संपत्ति को तहसीलदार की सुपुर्दगी में दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि शेरकोट के मोहल्ला नायक सराय निवासी अब्दुल बली गैंगस्टर में निरुद्ध है। का केस है। उसने लोगों को डरा धमका कर करीब साढ़े ग्यारह लाख रुपये से ज्यादा की चल अचल संपत्ति अर्जित की है। जिसे डीएम के आदेश पर कुर्क कर तहसीलदार धामपुर की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। एसडीएम ने बताया कि अब्दुल वली शातिर किस्म का अपराधी है। जिसका क्षेत्र में भय एवं आतंक व्याप्त है। अब्दुल वली ने अपने गिरोह के सदस्य फुरकान के साथ मिलकर आपराधिक कृत्य कर धन अर्जित किया है। कुर्क संपत्ति पर बोर्ड लगा दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार धामपुर रमेश चंद्र सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दाहिया, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, लेखपाल राहुल कुमार, लेखपाल छत्रपाल सिंह, एसओ अनुज तोमर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।