फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी में डूबने से बच्चे की मौत

Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
बरसाती पानी में डूबने से मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिजनौर के बरूकी में लगातार बारिश के बाद एक ईंट भट्ठे के गहरे गड्ढे में जमा बरसाती पानी में मौज मस्ती के चक्कर में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार और गांव में शोक छा गया। इस घटना के बाद भट्ठा संचालक के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने अपने बच्चों को ऐसे गहरे गड्ढों में जमा बारिश के पानी में न नहाने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

गांव बरुकी निवासी शमीम का बेटा समीर अपने कुछ साथियों के साथ ईंट भट्ठे पर गया था। वहां उन्होंने भट्ठे के गहरे गड्ढे में जमा बरसाती पानी में नहाने की तैयारी की। बताया जाता है कि जब बच्चे उसमें नहा रहे थे तो अचानक समीर पानी में डूब गया। उसके अन्य साथी गड्ढे से बाहर निकले और उन्होंने शोर मचा दिया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे।
ग्रामीणों ने समीर को पानी से निकाला और बेसुध हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ देर के उपचार के बाद ही समीर को मृत घोषित कर दिया गया। उसी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस भट्टे और अन्य जगहों पर जमा होने वाले बरसाती पानी में बच्चे अक्सर मौज मस्ती के लिए नहाने चले जाते हैं। लेकिन यह किसी को आभास नहीं था कि भट्ठे के गड्ढे में जमा बारिश का पानी भी बच्चे की जान ले लेगा। इसलिए गांव में अन्य बच्चों को भी गहरे पानी से दूर रहने के लिए चेता रहे हैं। ग्रामीणाें ने कहा कि वे बच्चों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें