फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की टक्कर में बच्चे ने दम तोड़ा

Sun, 28 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ में हाईवे पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत के बाद एक कार पुलिया की रेलिंग को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। हादसे में एक दो माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जसपुर व कासमपुरगढ़ी के पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिठोरिया (हल्द्वानी) निवासी राजेंद्र सिंह (30) रावत चंडीगढ़ एयरफोर्स में तैनात है। वह रविवार को अपनी पत्नी संगीता रावत (45), पुत्र सारांश (दो माह) और ससुर महेश नेगी के साथ स्विफ्ट कार से चंडीगढ़ से अपने घर हल्द्वानी जा रहे थे, जब वह रेहड़ की चौर खले की पुलिया पर पहुंचे तो उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत सामने से आ रही अनियंत्रित अल्टो कार से हो गई। स्विफ्ट कार चौर खले की पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी। अल्टो कार से पंत विहार (सहारनपुर) निवासी कुलदीप शर्मा अपनी पत्नी नीता शर्मा के साथ नैनीताल से धामपुर देवेंद्र कौशिक के घर पर जा रहे थे। अल्टो कार कुलदीप शर्मा का चालक आशीष चला रहा था। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। स्विफ्ट कार में सवार सारांश पुत्र राजेंद्र रावत (दो माह) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार दो महिलाओं सहित अन्य छह घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन फानन में घायलों को जसपुर व कासमपुरगढ़ी के पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया।
पीएचसी अस्पताल से कुलदीप शर्मा, नीता शर्मा, संगीता व महेश नेगी भर्ती कराया गया, जबकि जसपुर(उत्तराखंड) के अस्पताल में राजेंद्र रावत, आशीष कुमार भर्ती हैं। महेश नेगी की हादसे में एक टांग टूट गई। गंभीर हालत के बाद कुलदीप शर्मा व महेश नेगी को बाहर रेफर कर दिया गया।  हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस मृतक मासूम के  शव को कब्जे में ले लिया है। बताया कि मृतक सारांश उनका इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

वहीं उसी पुलिया पर खड़े एक ट्रक में बाइक सवार घुस गया। हादसे में जानसठ निवासी निजामुद्दीन घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जसपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।

दो वाहनों की टक्कर में किशोर की मौत
नूरपुर/गोहावर में मुरादाबाद मार्ग पर रविवार दोपहर गांव हंसुपुरा के पास एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कार और मैजिक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों वाहनों के बीच आकर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।  वाहनों की भिड़ंत में दोनों वाहनों में सवार तीन यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव सैदपुर नवादा निवासी सुनील का पुत्र अवनीश (13) तीन दिन पूर्व अपनी बहन के यहां गांव हंसुपुरा आया था। रविवार को वह पड़ोस की बच्ची हिमानी के साथ जंगल गया था। करीब तीन बजे जंगल से लौटते समय गांव के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी समय वह नूरपुर की ओर से आ रही कार के सामने आ गया, चालक ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो कार सामने से आ रहे मैजिक से जा भिड़ी। इस दौरान दोनों वाहनों की चपेट में आकर अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक हिमांशु निवासी गोहावर, सवार गजेंद्र निवासी लोदीपुर मिलक व मैजिक का चालक बलवीर निवासी गांव मुस्सेपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे से गुस्साए परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जसपाल सिंह ने उन्हें समझाकर शांत किया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में अभी कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें