फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तैमूरपुर की प्रधान से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तैमूरपुर की प्रधान से किया संवाद
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक ग्राम पंचायत तैमूरपुरदीपा की प्रधान संजूरानी से बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि महिलाएं जागरूक हो जाएं तो शासन की सभी योजनाएं सफल हो जाएंगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजू रानी को मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए चुना गया था। मुख्यमंत्री ने रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे संजू रानी से 12 मिनट बात की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत में कराए विकास कार्यों व शासन की योजनाओं के बारे में पूछा। महिला प्रधानों का उत्साहवर्धन करते हुए शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने को कहा। संजू रानी के अनुसार मुख्यमंत्री को कन्या भ्रूण हत्या रोकने व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाये गए कार्यक्रम, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के गठन आदि की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने को पेयजल टंकी का निर्माण कराया है। सहायता समूह की महिलाएं सिलाई, कढ़ाई केंद्र चलाकर व अचार मुरब्बा बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं। मुख्यमंत्री को महिलाओं के लिए प्रस्तावित योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी श्रीपर्णा गांगुली आईपीएस, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें