फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजमलवाला का युवक दुबई में खेलेगा किक्रेट, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

विज्ञापन
निशान सिंह को भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सम्मानित करते मलकीत सिंह। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
खेत की मेड़ से दुबई तक पहुंचा छजमलवाला का निशान
विज्ञापन

कालागढ़। सीमावर्ती गांव छजमलवाला निवासी युवक निशान सिंह का दुबई की ट्रांसपोर्ट क्रिकेट टीम अंडर-19 के लिए चयन हुआ है। निशान के चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ी को भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिजनौर के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने उसके गांव जाकर सरोपा भेंट करते हुए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे बीहड़ के किनारे बसे गांव छजमलवाला निवासी बूटा सिंह का 19 वर्षीय पुत्र निशान सिंह का दुबई की अंडर-19 ट्रांसपोर्ट क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। निशान को उसकी बल्लेबाजी के चलते दुबई से आए टीम के पदाधिकारियों ने उसका चयन किया। निशान सिंह ने बताया कि हाल ही में गाजियाबाद में हुए यूनिटी कप में उसने बिजनौर की टीम के का नेतृत्व किया और यूनिटी कप जीता। इस समय वह नेहरू स्टेडियम दिल्ली में अभ्यास कर रहा है। निशान ने बताया कि करीब दो माह पूर्व दुबई में बन रही अंडर-19 दुबई ट्रांसपोर्ट क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए दो पदाधिकारी दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में पहुंचे थे। उन्हें भारत से छह खिलाड़ियों का चयन करना था। उसके खेल को देखकर उन्होंने उसका और दिल्ली के एक अन्य खिलाड़ी का चयन किया है। उसे पत्र प्राप्त हो गया है। उसे 9.60 लाख रुपये में दो वर्ष के लिए अनुबंधित किया गया है।
विज्ञापन

निशान ने बताया कि उसने क्रिकेट की शुरूआत खेत की मेड़ से की। कालागढ़ के मैदानों में खेला। उसके बाद गाजियाबाद की शालीमार एकेडमी पहुंचा। निशान ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी उसके आदर्श खिलाड़ी हैं। वह क्षेत्र के युवाओं को संदेश देता है कि लक्ष्य के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उसके चाचा बलविंदर से उसे बेहद मदद मिली।
विज्ञापन

क्षेत्र में जश्न का माहौल
गरीब किसान के बेटे को मिली इस कामयाबी के लिए क्षेत्र में जश्न का माहौल है। उसे भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सम्मानित करते मलकीत सिंह ने घर जाकर सरोपा भेंट कर नकद सम्मान राशि प्रदान की। निशान सिंह के घर बधाई देने आने वालों को तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें