फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई की होगी चतुर्थ स्तरीय मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई की होगी चतुर्थ स्तरीय मॉनीटरिंग
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अब ऑनलाइन पढ़ाई का स्वरूप बदलेगा। कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों को कम कोर्स हिस्सों में पढ़ना है। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रश्न बैंक बनेंगे। पढ़ाई की चतुर्थ स्तरीय मानीटरिंग होगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 387 स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब सवा लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कोरोना के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्कूल जल्द खुलने की संभावना नहीं है, इसलिए शासन ने यूपी बोर्ड के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बदलाव किए हैं। अब कक्षा नौ से बारह तक कोर्स 30 प्रतिशत कम होगा, बाकी 70 प्रतिशत कोर्स तीन हिस्सो में पढ़ना है। पहले हिस्से में पाठ्यक्रम का वह भाग लिया जाएगा जिसे कक्षावार, विषयवार तथा अध्यायवार वीडियो बनाकर ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। दूसरे हिस्से में वह पाठ्यक्रम होगा जिसे विद्यार्थी स्वयं पढ़कर पूरा कर सकते हैं। तीसरे हिस्से में वह भाग होगा जिसे प्रोजेक्ट के जरिये पूरा किया जा सकता है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार 15 जुलाई से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। स्कूलों को शासन की गाइडलाइन पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्य की वेबिनार की जा रही हैं। पढ़ाई के नए स्वरूप में शैक्षिक पंचांग के अनुसार माहवार वार्षिक एकेडमिक कलेंडर बनेगा। इसके अनुसार पढ़ाई व मूल्यांकन की विद्यालय, जिला, मंडल व राज्यवार मानीटरिंग होगी। विषय विशेषज्ञ कक्षावार, विषयवार, अभ्यासवार प्रश्न बैंक तैयार करेंगे जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें