सीबीएसई में बेटियों ने छुआ आसमान
बिजनौर। सीबीएसई का कक्षा दस का परीक्षाफल शानदार रहा। बेटियों ने परीक्षा में बाजी मारी है। एलआरएस अकादमी नगीना की ग्रिताची गुप्ता व फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर की छात्रा माही ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। बाकी विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं।
बिजनौर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विकास त्यागी के अनुसार आयुषी ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज टॉप किया है। सौरभ कुमार ने 88.6, आकार ने 84, आशु चाहल ने 82.2, अयाज ने 81.2, वेदांत ने 80.2 अंक प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
शत प्रतिशत रहा एएन का रिजल्ट
एएन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सरजीत सिंह के अनुसार नमन जैन ने 95, कुलसार्थक कौशिक ने 94, सिराज हुसैन ने 91, ईशान ने 90.6, प्रशांत कुमार ने 90.20, विकास चौधरी ने प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। डीडीपीएस के प्रधानाचार्य मनोज अग्निहोत्री के अनुसार देवयानी सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। कृतिका अग्रवाल ने 97.2, वेदांत सिंह ने 97, तनवी भटनागर ने 96.6, इंदुशेखर ने 96.6, अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल कोर्डिनेटर गोपाल त्यागी ने बताया कि गणित में सेची बर्मन, कृतिका अग्रवाल, अभिनव कुमार, हिंदी में तनवी भटनागर ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
माडर्न एरा का रिजल्ट रहा शानदार
मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या सीमा विश्वास के अनुसार युवांश व सार्थक ने 97.8, स्नेहा ने 97.6, विहान ने 97.2, कनिष्क ने 97, विवेक, हर्षिका व प्रज्ञा ने 96.8, सिद्धार्थ ने 96.4, नितिका ने 96.2, प्रणव व आस्था ने 96, माणिक व अक्षी ने 95.8, अभिषेक ने 95.2, ज्योत्सना ने 94.8, देवाशीष व सुनीधि ने 94.6, ओजस्वी ने 94.4, यशस्वी ने 93.8, रिशांक ने 91, तनुप्रिया व वंशिका ने 93.8, श्रद्धा व मानसी ने 90.8, देवांश व खुशी ने 90.6, कुलध्वज, निशेक व तनीषा ने 90.4, दिशा ने 90, अर्पण ने 93.4, अश्वनी ने 93.2, व्योम ने 92.6, कार्तिक ने 92.4, आयशा, चिंकी व माही ने 92, आर्यन, वंशिका व पूजा ने 91.8, अर्पण ने 91.6, संचित ने 91.4, अमन व इशा ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।