फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्परनुमा छह मकानों में लगी आग

विज्ञापन
किरतपुर क्षेत्र के ग्राम फजलपुर हबीब में छप्पर में आग लगने से जला पड़ा सामान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
छप्परनुमा छह मकानों में लगी आग
विज्ञापन

किरतपुर। गांव फजलपुर हबीब में छप्परनुमा एक मकान में आग लगने से एक भैंस की मौत हो गई जबकि दो पशु झुलस गए। वहीं आग बुझाने में दो अन्य लोग भी झुलस गए। आग ने पांच अन्य छप्परनुमा मकानों को भी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बामुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव के मोनू कुमार के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक भैंस आग की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि दो पशु झुलस गए। एक ट्रैक्टर भी जल गया। आग ने पड़ोस के पांच छप्परनुमा मकानों को भी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में मोनू के पिता रामपाल सिंह, चाचा रामराज भी झुलस गए। उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की टीम ने पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र सिंह और थाना प्रभारी किरतपुर जीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें