फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथी गजराज के आहार में परिवर्तन, हथिनी चंचल कर रही स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
कालागढ़ की हाथीशाला में एक ओर बंधा हाथी गजराज। स्रोत: संवाद।
विज्ञापन
हाथी गजराज के हमले में हथिनी चंचल हो गई थी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

हाथी के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ स्थित हाथीशाला के हाथी गजराज और हथिनी चंचल में संघर्ष के बाद चिकित्सकों ने कुछ परिवर्तन किए है। यह कदम उसके व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। इसके तहत एक ओर जहां हाथी गजराज के खाने में बदलाव की सलाह दी गई है, वहीं हथिनी स्वास्थ्य लाभ कर रही है।
हाथीशाला के दो हाथियों की लड़ाई के बाद हाथी गजराज का खाना बदल दिया गया है। हाथीशाला में हाथी को एक ओर रखा गया है। हथिनी चंचल स्वास्थ्य लाभ कर रही है। वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली के अनुसार सामान्य रूप से हाथी को हरे चारे के अलावा आटा, चना, गुड़, तेल, नमक आदि दिया जाता है। चंचल से लड़ाई बाद उसके व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए अलग रखा गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसके दैनिक आहार में परिवर्तन कर दिया है। उसके आहार में आटा, चना, गुड़, तेल, नमक आदि को बंद कर दिया गया है। अब उसे केवल हरा चारा ही दिया जाएगा। चंचल का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है। वह कुछ हल्की गति से चल रही है। कुछ देर चलकर रुक रही है। उसे आवश्यक दवाई आदि दी जा रही है।
विज्ञापन





कुशल प्रबंधन से हथिनी का बचाव सफल

कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगन्थ नायक के अनुसार हाथीशाला में हथिनी चंचल का स्वास्थ्य सही है। हाथीशाला के कुशल प्रबंधन और चिकित्सकों की सलाह से चंचल का बचाव कार्य सफलता से पूरा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें