फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रो बनी हुकूमतपुर केशो की प्रधान

विज्ञापन
नजीबाबाद में निर्वाचित ग्राम प्रधान चंद्रो को प्रमाण पत्र सौंपते एसडीएम और आरओ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चंद्रो बनी हुकूमतपुर केशो की प्रधान
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो के प्रधान पद के उपचुनाव में चंद्रो प्रधान पद पर विजयी रहीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी रश्मि को 216 मतों से पराजित किया।
नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी की मतगणना मंगलवार को प्रात: आठ बजे ड्वाकरा हाल में खंड शिक्षा अधिकारी आरओ इशकलाल, एआरओ श्याम सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद की प्रत्याशी चंद्रो को 540 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी रश्मि पत्नी मोनू को 324 मत मिले। 24 मत रद्द घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह, आरओ इशकलाल ने निर्वाचित ग्राम प्रधान चंद्रो को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर हुकूमतपुर केशो निवासी ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह उपस्थित रहे। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो की पूर्व ग्राम प्रधान शिक्षा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उपचुनाव हुआ है। शिक्षा देवी मौत के बाद उसकी सास चंद्रो प्रधान बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें